विशेष

शाबाश : सोलन की बेटी देविका राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

सोलन की होनहार बेटी देविका शर्मा ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। St. Luke’s Senior Secondary School की कक्षा 12वीं की छात्रा देविका का चयन पुडुचेरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 21 से 29 मई 2026 तक आयोजित होगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

मोहान कॉलोनी, सोलन निवासी डॉ. नंदन शर्मा और डॉ. गीतांजलि शर्मा की बेटी देविका बचपन से ही बास्केटबॉल के प्रति जुनूनी रही हैं। अपनी मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर उन्होंने स्कूल, क्लस्टर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। लगातार चार वर्षों तक “बेस्ट एथलीट अवॉर्ड” जीतना और गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी प्लाटून की कमान संभालना उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

No Slide Found In Slider.

देविका की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह इस वर्ष St. Luke’s Senior Secondary School से राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र छात्रा बनी हैं। इससे पहले भी वह वर्ष 2024 में कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

देविका की मां डॉ. गीतांजलि शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि उनकी बेटी की मेहनत और समर्पण आज रंग लाया है। वहीं पिता डॉ. नंदन शर्मा ने कहा कि देविका हमेशा से खेल के प्रति समर्पित रही हैं और यह उपलब्धि उसकी लगन का परिणाम है।

स्कूल के शिक्षकों और कोचों ने भी देविका को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सोलन और हिमाचल का नाम और ऊंचा करेंगी। देविका की सफलता में उनके कोच शमशेर और Solan District Basketball Association के महासचिव एवं पैनल क्वालिफाइड रेफरी राज कुमार पाल के योगदान को भी सराहा गया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close