विविध

सोलन नगर निगम चुनाव: वार्ड नंबर 6 में भाजपा का बड़ा दांव, युवाओं की ताकत बनी चर्चा का विषय

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

सोलन नगर निगम चुनावों में इस बार वार्ड नंबर 6 सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है। 17 वार्डों वाले चुनावी मुकाबले में पहली बार किसी पार्षद सीट पर कवरिंग कैंडिडेट उतारे जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य उम्मीदवार रेखा साहनी के साथ रोहिणी सूद को कवरिंग कैंडिडेट बनाकर नया चुनावी संदेश दिया है। शनिवार को रोहिणी सूद द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के बाद इस वार्ड का सियासी पारा और चढ़ गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा ने वार्ड नंबर 6 में बेहद सोच-विचार के साथ रणनीतिक फैसला लिया है। रोहिणी सूद को आगे लाकर पार्टी ने यह संकेत दिया है कि इस सीट को लेकर संगठन पूरी तरह सजग है। भाजपा इस वार्ड को अहम मानते हुए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती।

इस चुनाव में एक और बात साफ तौर पर सामने आई है कि अब युवाओं की अनदेखी करना किसी भी दल के लिए आसान नहीं रहा। नई पीढ़ी अब सिर्फ समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि नेतृत्व, भागीदारी और नई सोच के साथ राजनीति में अपनी जगह बना रही है। चुनावी समीकरणों में युवाओं की भूमिका लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है।

No Slide Found In Slider.

नामांकन के दौरान रोहिणी सूद के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष, चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, जिला अध्यक्ष रतन पाल, शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी राजेश कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा इस वार्ड को लेकर गंभीर है और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है।

नामांकन स्थल पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारे लगाकर माहौल को जोशीला बना दिया। भाजपा पदाधिकारी इस दौरान जेन-जी तक पहुंच बनाने और उन्हें संगठन से जोड़ने के प्रयास में भी सक्रिय नजर आए। इसे भविष्य की राजनीति में नई पीढ़ी को स्थान देने की तैयारी माना जा रहा है।

रोहिणी सूद ने कहा कि आज के युवा समाज और राजनीति में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। नई पीढ़ी की सोच, ऊर्जा और सहभागिता विकास को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन और विश्वास मिला है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

वार्ड नंबर 6 अब केवल चुनावी वार्ड नहीं, बल्कि नई रणनीति, संगठनात्मक ताकत और बदलती राजनीति का प्रतीक बन चुका है। आने वाले दिनों में यहां मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close