ब्रेकिंग-न्यूज़शिक्षा

बड़ा आदेश जारी: हर स्कूल छात्र को फ्री स्टील बोतल देगी सरकार

स्कूलों में मुफ्त स्टील बोतलें बाँटेगी सरकार, 143 ब्लॉकों से मांगी गई छात्रों की पूरी डिटेल

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला:

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

Directorate of School Education Himachal Pradesh की ओर से एक अहम आदेश जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें वितरित करने की योजना बनाई गई है।
यह फैसला  मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत लिया गया है, जिसके तहत प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
आदेश के अनुसार, प्रदेश के 143 ब्लॉकों के माध्यम से सभी लाभार्थी छात्रों को ये बोतलें वितरित की जाएंगी। इसके लिए सभी जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ने वाले कुल छात्रों की संख्या, ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर्स की जानकारी और आवश्यक बोतलों की संख्या जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।
खास बात यह है कि विभाग ने इस प्रक्रिया को “Most Urgent” और “Time Bound” बताया है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार इस योजना को तेजी से लागू करने के मूड में है।
सूची में Bilaspur, Chamba, Kangra, Shimla, Sirmaur, Solan, Una सहित सभी जिलों के ब्लॉकों को शामिल किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर जानकारी न देने पर वितरण प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर डेटा भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
यह योजना न केवल छात्रों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी, बल्कि स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close