शिक्षा

Directorate of School Education Himachal Pradesh ने जारी किए टीजीटी शिक्षकों के तबादले 

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

Himachal Pradesh के शिक्षा विभाग ने टीजीटी (नॉन मेडिकल) शिक्षकों के तबादलों को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। निदेशालय द्वारा जारी कार्यालय आदेश में विभिन्न स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है।

ashb advt_page-0001

जारी सूची के अनुसार चंबा जिले सहित अन्य क्षेत्रों के कई शिक्षकों को एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में समायोजित किया गया है। अधिकांश तबादले रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से किए गए हैं, जबकि कुछ स्थानांतरण आपसी समायोजन और प्रशासनिक जरूरतों के तहत किए गए हैं।

No Slide Found In Slider.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण नियमों और शर्तों के अधीन होंगे तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इनका पालन सुनिश्चित करें। साथ ही, यह भी कहा गया है कि यदि किसी शिक्षक ने पूर्व में कठिन क्षेत्र में सेवा दी है, तो उसे दोबारा ऐसे क्षेत्रों में न भेजा जाए।

शिक्षा विभाग के इस फैसले से स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।Directorate of School Education Himachal Pradesh ने जारी किए टीजीटी शिक्षकों के तबादले 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close