शिक्षा

सेंट थॉमस विद्यालय में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा एक दिवसीय तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला

No Slide Found In Slider.

सेंट थॉमस विद्यालय शिमला में सीबीएसई द्वारा एक दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

शिमला के सेंट थॉमस विद्यालय में दिनांक 14 जून 2025 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा एक दिवसीय तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को यह बताना था कि स्ट्रेस क्या है और किस तरह से हम इसे मैनेज कर सकते हैं ।

इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता व संसाधन व्यक्ति के तौर पर डॉ. शिवानी शर्मा प्रधानाचार्या सेसिल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बाला कैंट और डॉ. राकेश सचदेवा वर्तमान में सीबीएससी की संसाधन व्यक्ति ने शिरकत कि और एक दिवसीय कार्यशाला का संचालन किया।

कार्यक्रम के आरम्भ में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शैरन नंदा ने सभी उपस्थित संसाधन व्यक्ति/रिसोर्स पर्सन और प्रतिभागियों का स्वागत किया और साथ ही दीप प्रज्जवल्लन कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विधुप्रिया चर्कवर्ती ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में सभी मृतकों को याद करके दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी, तत्पश्चात कार्यक्रम का संक्षित विवरण उपसस्तिथ प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया और विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा आये हुए रिसोर्स पर्सनस को समान्नित किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस कार्यशाला में सेंट थॉमस विद्यालय के अलावा आसपास के क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। जिसमें ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल फागु , राष्ट्रीय मिलिट्री विद्यालय चायल, राजा दिलीप सिंह मेमोरियल विद्यालय हलोग , चैप्सली स्कूल शिमला और लक्ष्य कान्वेंट स्कूल अर्की। कार्यशाला में क्षेत्र भर के विभिन्न स्कूलों के 55 शिक्षकों ने भाग लिया।

अंत में सेंट थॉमस विद्यालय की एसटीएन्सी श्रीमती अंशुल शर्मा ने मुख्य वक्ता व संसाधन व्यक्ति के तौर पर मुख्य वक्ता डॉ. शिवानी शर्मा प्रधानाचार्या सेसिल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बाला कैंट और डॉ. राकेश सचदेवा वर्तमान में सीबीएससी की संसाधन व्यक्ति व अन्य विद्यालयों से आये शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्या श्रीमती विधुप्रिया चक्रवर्ती ने सम्पूर्ण कार्यशाला के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया, उन्होंने यह भी कहा कि सीबीएसई द्वारा सीबीपी, सब्जेक्ट कोर विषय और इन-हाउस ट्रेनिंग का भविष्य में भी इसी प्रकार आयोजन किया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close