शिक्षा

समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्रों का शैक्षिक भ्रमण, ज्ञान और अनुभव में वृद्धि

मशोबरा में विद्यार्थियों ने सीखी बागवानी की बारीकियां, शैक्षिक भ्रमण सफल

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्रों का शैक्षिक भ्रमण, ज्ञान और अनुभव में वृद्धि

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

दिनांक 30 मार्च, 2026 को प्री-वोकेशनल ग्रांट के अंतर्गत एवं समग्र शिक्षा अभियान के तत्वाधान में विद्यालय द्वारा एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की कक्षा छठी से नवमी तक के विद्यार्थियों को रीजनल हॉर्टिकल्चर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, क्रैग्नैनो (मशोबरा) ले जाया गया।

 

इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बागवानी (हॉर्टिकल्चर) के क्षेत्र से परिचित कराना तथा भविष्य में उपलब्ध विभिन्न रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फल, फूल, पौधों, वानिकी (फॉरेस्ट्री) एवं विभिन्न प्रकार के कीटों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के मुख्य विशेषज्ञ श्री उपेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बागवानी केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक और उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं। मशोबरा स्थित उद्यान विभाग का इतिहास भी अत्यंत समृद्ध रहा है, जहाँ वर्षों से शोध एवं प्रशिक्षण के माध्यम से नई-नई तकनीकों का विकास किया जा रहा है। फ्लोरीकल्चर, हॉर्टिकल्चर एवं फॉरेस्ट्री जैसे क्षेत्रों में आज के युवा अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। यदि विद्यार्थी अभी से इन विषयों में रुचि लें और सही मार्गदर्शन प्राप्त करें, तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।”

No Slide Found In Slider.

उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल, कीट नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक बागवानी तकनीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न पौधों एवं प्रजातियों का अवलोकन किया, जिससे उनकी जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक सोच में वृद्धि हुई।

 

इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय के कुल 67 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा छठी से नवमी तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले सभी अध्यापक उनके साथ उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसके अतिरिक्त समग्र शिक्षा अभियान के प्रभारी श्री रमन कुमार तथा रोड सेफ्टी के प्रभारी श्री दीपक कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। विद्यार्थियों ने न केवल नई जानकारी प्राप्त की, बल्कि प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति अपनी समझ भी विकसित की।

अंत में विद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।*

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close