विविध

एनीमिया जागरूकता कार्यशाला आयोजित, महिलाओं के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला के काली बाड़ी हॉल में आज सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण परिषद के माध्यम से महिलाओं को एनीमिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। एनीमिया जागरूकता कार्यशाला आयोजित, महिलाओं के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

ashb advt_page-0001

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की नींव होती है। यदि महिलाएं स्वस्थ होंगी तो परिवार और समाज दोनों मजबूत बनेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है और इस तरह की कार्यशालाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

No Slide Found In Slider.

कार्यशाला में महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण, आयरन की कमी के कारण और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ सभी को लेना चाहिए।

आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाना है। कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और इसे एक सराहनीय पहल बताया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close