ब्रेकिंग-न्यूज़

BREAKING: सूचना: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, आम जनता को सूचना जारी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM


निदेशालय उच्च शिक्षा, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी प्Jजानकारी के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से 60 वर्ष करने से संबंधित मामला वर्तमान में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। यह मामला सिविल याचिका संख्या 20496/2024 State of Himachal Pradesh & Others vs Satya Devi सहित अन्य संबद्ध मामलों से जुड़ा हुआ है।

ashb advt_page-0001

 बताया गया है कि 28 मई 2024 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा CWP संख्या 2274/2021 में दिए गए आदेश के विरुद्ध दायर विशेष अनुमति याचिकाओं पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है।

No Slide Found In Slider.

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 20 जनवरी 2026 को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को निर्देश दिए कि लंबित विशेष अनुमति याचिकाओं के संबंध में आम जनता को समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित किया जाए, ताकि जो भी व्यक्ति इन कार्यवाहियों में भाग लेना चाहता हो, वह उचित आवेदन प्रस्तुत कर सके। न्यायालय ने इन याचिकाओं को 17 मार्च 2026 को सूचीबद्ध करने के निर्देश भी दिए हैं।

यह सूचना सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जारी की गई है तथा संबंधित विभागों और समाचार पत्रों को इसे प्रकाशित करने के लिए भेजा गया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close