ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

“असर न्यूज़” का बड़ा असर! सुस्त जिले जागे — अब हिमाचल में तेज़ हुई टोबैको–फ्री स्कूल मुहिम

No Slide Found In Slider.

 

शिमला।
हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने की राज्यव्यापी मुहिम पिछले कुछ समय से कई जिलों में सुस्त पड़ी हुई थी। निर्धारित मिनिमम टारगेट 400 पूरा करने में कई जिले पिछड़ रहे थे। लेकिन असर न्यूज़ में सवाल उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी हुए—

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

“गति बढ़ाएं और पोर्टल डेटा समय पर अपडेट करें।”
अब इसका सीधा असर ताज़ा रिपोर्ट में दिख रहा है। कई जिले जो पहले लक्ष्य से नीचे थे, अब हरे ज़ोन में आ चुके हैं।
कौन से जिले आगे निकले?
नई रिपोर्ट के मुताबिक—
कांगड़ा ने रिकॉर्ड 1694 स्कूल तंबाकू मुक्त घोषित किए।
मंडी 742
शिमला 665
हमीरपुर 547
चंबा 520
ऊना 502
कुल्लू 499
सोलन 464
सिरमौर 461
ये सभी जिले अब सुरक्षित श्रेणी में हैं और अभियान में उत्साह दिखा रहे हैं।
कौन से जिले अब भी रेड ज़ोन में?
बिलासपुर — 358
किन्नौर — 240
लाहौल–स्पीति — 90
इन जिलों को लक्ष्य हासिल करने के लिए और तेजी दिखानी होगी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 रिपोर्ट — 28 नवंबर तक
🟢 कांगड़ा: 1694
🟢 मंडी: 742
🟢 शिमला: 665
🟢 हमीरपुर: 547
🟢 चंबा: 520
🟢 ऊना: 502
🟢 कुल्लू: 499
🟢 सोलन: 464
🟢 सिरमौर: 461
🔴 बिलासपुर: 358
🔴 किन्नौर: 240
🔴 लाहौल–स्पीति: 90
मिनिमम टारगेट: प्रत्येक जिला – 400

असर न्यूज़ का असर — क्या बदला?
अधिकारियों को तुरंत निर्देश
फील्ड वेरिफिकेशन तेज़
पोर्टल अपडेट गति बढ़ी
पहले सुस्त जिले अब टॉप पर
रिपोर्ट ने दी राहत और नई ऊर्जा

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close