शिक्षा

2022 से रुकी वेतन वृद्धियां बहाल करने की मांग, देर रात मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

राजकीय सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ, हिमाचल प्रदेश
दिनाँक 12/3/2026 को राजकीय सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमण्डल राज्य मुख्य मार्गदर्शक एवम् जिला अध्यक्ष हमीरपुर सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता तथा राज्य महासचिव होशियार सिंह की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सेरा विश्राम गृह में लगभग रात के 9:30 बजे सी० एण्ड वी० अध्यापकों के बीस साल का सेवाकाल पूरा करने के बाद मिलने वाली विशेष दो वेतन वृद्धियों पर 2022 से लगाई गई रोक को हटाने के लिए मिला।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा लाभ हमें वर्ष 1999 से लगातार मिलता आ रहा है तथा यह लाभ सी० एण्ड वी० अध्यापकों के साथ साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों तथा प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बीस साल का सेवाकाल पूरा होने के पश्चात दिया जा रहा है। क्योंकि इन तीनों वर्गों में पदोन्नति की कोई भी व्यवस्था नहीं है। अतः तत्कालीन सरकार ने इन वर्गों के साथ हो रहे अन्याय को पूरा करने के लिए ये दो विशेष वेतन वृद्धियां देने की घोषणा की थी तथा तब से लेकर 2022 तक ये बिना रूकावट से मिलती रही हैं।परंतु अब न जाने क्यों वित्त विभाग ने शिक्षा सचिव के माध्यम से इन पर रोक के आदेश भिजवा दिए, जबकि इसी तर्ज पर 13/10/2022 से ड्राइवरों और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को दो विशेष वेतन वृद्धियां देने के आदेश पहले ही हो चुके हैं। इसलिए सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ भी सरकार से उन्हें भी इस वित्तीय लाभ को बहाल रखने का निवेदन कर रहा है ताकि प्रदेश के सभी कर्मचारियों में एकरूपता बनी रहे।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने प्रतिनिधिमण्डल की बात को बड़े ध्यान से सुना तथा संगठन के पदाधिकारियों को आश्वसान दिया कि इस विषय पर गम्भीर विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य अजय कुमार खण्ड प्रधान नादौन तथा विजय कुमार वरिष्ठ उप प्रधान हमीरपुर और महिला मोर्चा अध्यक्ष मैडम मीनाक्षी शर्मा सहित अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री को टोपी तथा स्मृति चिन्ह् आदि देकर सम्मानित भी किया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी से दो विशेष वेतन वृद्धियों कि पुनः बहाली क की मांग उठाई

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close