सहल स्कूल में तंबाकू के खिलाफ शपथ, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

सहल स्कूल में तंबाकू के खिलाफ शपथ, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

9th to 10th drawing competition ( 3rd position)

9th to 10th drawing competition ( 1st position)

9th to 10th drawing competition ( 2nd position)

6th to 8th drawing competition ( 3rd position)

6th to 8th drawing competition ( 2nd position)

6th to 8th drawing competition ( 1st position)
राजकीय उच्च पाठशाला सहल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रातः कालीन सभा में अध्यापक और विद्यार्थियों द्वारा तंबाकू के विरुद्ध शपथ ग्रहण की गई। विद्यालय परिसर में नशे के विरुद्ध एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिससे बच्चों ने नशे के दुष्प्रभाव का संदेश सभी तक पहुंचाया। विद्यालय परिसर से तंबाकू निषेध दिवस पर एक रैली निकाली गई जो स्कूल से लेकर शकलेच गांव तक चली। बच्चों ने नारों के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक किया। उसके बाद स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। छठवीं से आठवीं तक चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आठवीं कक्षा की छात्रा हर्षिता ने हासिल किया। द्वितीय स्थान पर सातवीं कक्षा की छात्रा तनवी रही और तृतीय स्थान छठी कक्षा की छात्रा नेन्सी ने प्राप्त किया। नवी से दसवीं कक्षा तक चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवी कक्षा की छात्रा उर्वशी ने प्राप्त किया।द्वितीय स्थान पर नवी कक्षा की छात्रा स्नेहा रही और तृतीय स्थान पर दसवीं कक्षा की छात्रा निधि रही ।



