विविध

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली कृतिका सहित कई महिलाएं सम्मानित, महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी सौगात

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने तथा विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिला की उपायुक्त प्रियंका वर्मा को जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण में किये गए सराहनीय कार्यों, मांऊट एवरेस्ट फतह करने वाली सिरमौर जिला के संगड़ाह तहसील के गांव गत्ताधार की कृतिका शर्मा तथा सिरमौर जिला के राजगढ़ के गांव पझोता की मेघा सिंह कंवर को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए भी सम्मानित किया।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत सोलन जिला की शांति जैसवाल, बिलासपुर जिला की निर्मला धीमान, कांगड़ा जिला के इंदौरा की गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ तथा ऊना जिला की निशू लता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और उन्हें एक-एक लाख रुपये प्रदान किये।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत शिखा, सिमरन कौर, शिया तथा प्रेम लता को विवाह अनुदान के अन्तर्गत 60-60 हजार रुपये, महबूब हसन तथा रवि को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में दी जाने वाली मकान निर्माण के लिए दूसरी किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये दिये। मुख्यमंत्री शगुन योजना के अन्तर्गत संतोष देवी, शीला देवी तथा नीमो देवी को 31-31 हजार रुपये, विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत नसिफा, नितेश तथा विधा देवी को दो-दो लाख रुपये, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बबीता, सुनीता देवी तथा अनीता देवी को 51-51 हजार रुपये प्रदान किये गए।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में बेहतर कार्य करने के लिए संतोष कुमारी, आंगनवाड़ी सर्कल फगट, सीडीपीओ, घुमारवीं, जिला बिलासपुर, मीना कुमारी, आंगनवाड़ी सर्कल गुडवाना, सीडीपीओ, चुवाड़ी, जिला चम्बा, कौशल्या, आंगनवाड़ी सर्कल 9, सीडीपीओ हमीरपुर, रेखा रानी, आंगनवाड़ी सर्कल जिजल, सीडीपीओ देहरा, जिला कांगड़ा, सोनिया कुमारी, आंगनवाड़ी सर्कल चगांव-1, सीडीपीओ निचार, जिला किन्नौर, रेखा शर्मा, आंगनवाड़ी सर्कल ब्रो निथर, सीडीपीओ निथर, जिला किन्नौर, सुनीता आंगनवाड़ी सर्कल छाटिंग, सीडीपीओ, केलांग, जिला लाहौल-स्पीति, मीनाक्षी देवी, आंगनवाड़ी सर्कल दरम्याना-2, सीडीपीओ मंडी सदर, उषा राठौर, आंगनवाड़ी सर्कल भोलाला, सीडीपीओ चौपाल, जिला शिमला, कौशल्या देवी, आंगनवाड़ी सर्कल लाना बांका, सीडीपीओ पच्छाद, जिला सिरमौर, मीता रण, आंगनवाड़ी सर्कल बिलांवाली-2, सीडीपीओ नालागढ़, जिला सोलन, कुसम देवी, आंगनवाड़ी सर्कल जखेड़ा ब्रहमां मोहल्ला-2, सीडीपीओ ऊना, सिमरो देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, फागट, सीडीपीओ घुमारवीं, जिला बिलासपुर, बीना देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, लाहरू, सीडीपीओ चुवाड़ी, जिला चम्बा, कश्मीरी देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, बडोह, सीडीपीओ नादौन, जिला हमीरपुर, सुमिंद्रा देवी, आंगनवाड़ी सर्कल कलोनी, सीडीपीओ देहरा, जिला कांगड़ा, ज्ञान देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, चगांव-1, सीडीपीओ निचार, जिला किन्नौर, कमला देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, ब्रो निथर, सीडीपीओ निथर, जिला किन्नौर, आशा, आंगनवाड़ी सर्कल, सिंधवाड़ी, सीडीपीओ केलांग, जिला लाहौल-स्पीति, भवाना देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, दरम्याना-2, सीडीपीओ मंडी सदर, गीता रांटा, आंगनवाड़ी सर्कल, समरकोट, सीडीपीओ रोहडू, जिला शिमला, रक्षा देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, बड़ाबन, सीडीपीओ नाहन, जिला सिरमौर, शारदा, आंगनवाड़ी सर्कल, बिलांवाली-2, सीडीपीओ नालागढ़, जिला सोलन तथा शमा देवी, आंगनवाड़ी सर्कल जखेड़ा ब्रहमां मोहल्ला-2, सीडीपीओ ऊना को 5-5 हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close