शिक्षा

व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा — GSSS गनोह के 42 विद्यार्थियों ने लिया OJT प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

GSSS GANOH के विद्यार्थियों के लिए आयोजित OJT कार्यक्रम का सफल समापन
व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनोह (GSSS GANOH) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित On the Job Training (OJT) कार्यक्रम का 28 फरवरी 2026 को Arni University, इंदौरा में सफलतापूर्वक समापन हुआ। व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा — GSSS गनोह के 42 विद्यार्थियों ने लिया OJT प्रशिक्षण 6dd2008f-3efb-414a-a2c1-b79767967ed5
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें GSSS GANOH के कुल 42 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कृषि (Agriculture Trade) एवं आईटीईएस (ITES – Information Technology Enabled Services) ट्रेड के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
OJT के दौरान विद्यार्थियों को संबंधित ट्रेड से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान, कार्यस्थल अनुभव तथा रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान किए गए। अर्नी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विषयवार मार्गदर्शन दिया गया, जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय प्रशासन ने इस OJT कार्यक्रम को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं रोजगार के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close