विशेष

ABDM पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, शिमला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश

No Slide Found In Slider.

शिमला, 18 फरवरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रान्टा ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) के अंतर्गत अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह पहल स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

सीएमओ ने बताया कि पंजीकरण के दायरे में शासकीय एवं निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक लैब, क्लीनिक, मेडिकल स्टोर तथा एलोपैथी, आयुष सहित सभी चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित संस्थान शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

📄 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • पता प्रमाण (Address Proof)

  • भवन का स्पष्ट फोटो

  • वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र

सभी संबंधित संस्थानों से अपील की गई है कि आवश्यक दस्तावेज तैयार रखते हुए शीघ्र ही आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें।

🔗 विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण हेतु आधिकारिक पोर्टल:
https://hpr.abdm.gov.in

तकनीकी सहायता के लिए जिला समन्वयक श्रीमती वैशाली वर्मा से, कक्ष संख्या 14, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिमला में संपर्क किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि डिजिटल पंजीकरण से स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता, सुगमता और समन्वय में सुधार होगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close