विविध

योग का होगा अब तेज़ी से प्रसार

No Slide Found In Slider.

 

 

राजभवन के दरबार हाल में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 7 अक्टूबर को प्रथम राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप के विजेताओं को बतौर मुख्य अतिथि पदक प्रदान करेंगे। यह चैंपियनशिप हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ ने आयोजित की थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विख्यात योग गुरु एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर जीडी शर्मा करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव विनोद योगाचार्य ने बताया कि 6 वर्गों के कुल 18 विजेताओं को स्वर्ण पदक रजत पदक और कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें से 3 वर्ग लड़कों के और 3 वर्ग लड़कियों के हैं।

प्रदेश योगासन खेल संघ ने पहली राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता मार्च में आयोजित की थी। लेकिन कोरोना महामारी के फैलाव के कारण पदक वितरण समारोह आयोजित नहीं हो सका था।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close