शिक्षा

शिक्षा विभाग ने 9 स्कूलों में अस्थायी DDO नियुक्त किए

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित स्कूलों में ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर (DDO) की अस्थायी नियुक्तियों को लेकर आदेश जारी किए हैं। यह नियुक्तियां नियमित प्रधानाचार्य के कार्यभार ग्रहण करने तक प्रभावी रहेंगी।

जारी आदेश के अनुसार, हिमाचल प्रदेश वित्तीय नियम, 2009 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्य/कार्यवाहक अधिकारियों को DDO घोषित किया गया है। यह व्यवस्था संबंधित स्कूलों के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों के सुचारु संचालन के लिए की गई है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इन स्कूलों में की गई DDO नियुक्तियां:

  • SHSPGSSS सिस्सू (लाहौल-स्पीति)

    No Slide Found In Slider.
  • GSSS धुस्सारा, GHS फतेहवाल, GHS भिआम्बी, GHS बुधवार (ऊना जिला)

  • GSSS घरर, GSSS रेरू, GSSS झरमाजरी (सोलन जिला)

  • GHS कोटगढ़ (शिमला जिला)

नियुक्त अधिकारी न केवल DDO के रूप में कार्य करेंगे, बल्कि वे ट्रैवलिंग अलाउंस (TA), टीटीई, एलटीसी, मेडिकल रीइम्बर्समेंट और जीपीएफ से जुड़े मामलों में कंट्रोलिंग ऑफिसर की भूमिका भी निभाएंगे।

हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि इन अतिरिक्त दायित्वों के लिए संबंधित अधिकारियों को कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ नहीं दिया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close