शिक्षा

बड़ी खबर: छुट्टियां खत्म, सख़्ती शुरू! हिमाचल में स्कूल खुलते ही पहले दिन से पढ़ाई अनिवार्य

No Slide Found In Slider.


शिमला। हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन अवकाश के बाद खुलने वाले स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने सख़्त रुख अपनाया है। निदेशालय स्कूल शिक्षा ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 12 फरवरी 2026 से पुनः खुलने वाले सभी विंटर क्लोज़िंग स्कूलों में पहले ही दिन से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आदेशों के अनुसार स्कूलों में किसी भी तरह की ढिलाई या समय की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों को पूरा शैक्षणिक लाभ मिले, इसके लिए टीचिंग-लर्निंग प्रक्रिया तुरंत शुरू करना अनिवार्य किया गया है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इतना ही नहीं, फरवरी माह के दौरान उप निदेशक (प्रारंभिक/माध्यमिक), कॉम्प्लेक्स स्कूलों के प्रधानाचार्य और बीईईओ स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान यह जांचा जाएगा कि स्कूल पूरी तरह से कार्यशील हैं और पढ़ाई नियमित रूप से हो रही है या नहीं।

शिक्षा विभाग ने सभी उप निदेशकों को आदेशों को संबंधित सभी अधिकारियों व स्कूलों तक तुरंत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close