शिक्षा

कला एवं क्राफ्ट शिक्षा को सशक्त बनाने पर C&V संघ–शिक्षा विभाग के बीच विचार-विमर्श

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

​ 22 जून 2026 को सी० एंड वी० प्रदेश संघ की विशेष महत्वपूर्ण बैठक प्रदेशाध्यक्ष  शेर सिंह के प्रतिनिधित्व में प्रदेश के स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली से हुई। मुख्यतः इस सफल सम्पन्न बैठक में कला एवं क्राफ्ट विषय के पाठ्यक्रम संशोधन-निर्धारण पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त 20 वर्ष का सेवाकाल पूरा होने पर मिलने वाली दो special increments को पुनः बहाल करने का आग्रह किया गया। साथ ही विद्यालय में सभी अध्यापकों को एक समान प्रभार वितरण का निवेदन किया गया। एवं उक्त अध्यापकों को पदोन्नति का कोटा निर्धारित करना और पाठशाला व्यवस्था के महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर महोदय जी से विचार विमर्श किए गए।
​इस बैठक में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कांता ठाकुर जी ने एवं संघ के, प्रदेश के अन्य जिलों के प्रधानों- सर्वश्री सुरेन्द्र कुमार जी जिला हमीरपुर से, यशपाल जी जिला सिरमौर से, ओम प्रकाश जी जिला कुल्लू से, रविकान्त जी जिला बिलासपुर से एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों: दलीप सिंह राणा जी, कृष्ण कान्त जी, धर्मपाल, सन्तोष कुमार, वेद राम, जीवन सिंह, विकास कश्यप, निखिल, जीत राम वर्मा, जितेन्द्र कुमार, चन्द्रेश ठाकुर, राकेश कुमार, नीलम, सुषमा, कुसुमलता जी ने हिस्सा लिया।
​इस बैठक में मुख्य कला विषय पर NCERT द्वारा प्रकाशित पुस्तक कृति पर चर्चा हुई। इस प्रकार मान्यवर शिक्षा निदेशक जी के साथ यह बैठक बड़े ही सौहार्दपूर्ण ढंग से सफल सम्पन्न रही। बैठक के अन्त में संघ के प्रदेश महासचिव होशियार सिंह ने संघ की ओर से प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशक जी का, अपने वक्तव्य में विशेष आभार व्यक्त किया।
​

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close