स्वास्थ्य

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को शानदार सफलता, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

704 बूथों पर चला टीकाकरण अभियान, 29 और 30 जून को घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पिलाई जाएगी द

No Slide Found In Slider.

शिमला, 28 जून।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में पहले दिन उत्साहपूर्ण माहौल में टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी तथा स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के समन्वित प्रयासों से जिले भर में पांच वर्ष से कम आयु के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाई गई।

अभियान के तहत जिले भर में 704 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे, जहां बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक दी गई। इस अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने अभियान की सफलता पर सभी चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों, स्वयंसेवकों, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा अन्य सहयोगी विभागों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

ब्लॉकवार टीकाकरण का विवरण

  • चिड़गांव – 3,130
  • कोटखाई – 5,426
  • कुमारसैन – 2,065
  • मशोबरा – 8,166
  • मतियाना – 5,166
  • ननखड़ी – 1,129
  • नेरवा – 7,771
  • रामपुर – 5,014
  • सुन्नी – 1,928
  • टिक्कर – 3,773
  • शिमला अर्बन – 6,886

कुल टीकाकरण : 50,454 बच्चे

सीएमओ ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 29 और 30 जून, 2026 को भी जारी रहेगा। इन दोनों दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके। इस दौरान विशेष रूप से छूटे हुए (Left-out) और मिस्ड (Missed) बच्चों को कवर किया जाएगा ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

उन्होंने सभी अभिभावकों और अभिभावक परिवारों से अपील की कि वे घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूरा सहयोग करें। यदि कोई बच्चा पहले दिन बूथ तक नहीं पहुंच पाया है तो आगामी दो दिनों में स्वास्थ्य टीमों से उसे पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से ही पोलियो मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close