ब्रेकिंग-न्यूज़

ढली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर 29 नवंबर से 16 जनवरी तक ट्रैफिक रहेगा बंद

पाइप लाइन बिछाने के चलते प्रातः 11 से सायं 4 बजे और सायं 6:30 से सायं 7:30 बजे तक बंद रहेगा यातायात

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM
 
शिमला जल प्रबंधन निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने के कार्य के चलते शहर के विभिन्न लिंक रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था करने के आदेश जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां जारी किए है। 
जारी आदेशानुसार इंजीनियर-सह-अतिरिक्त महाप्रबंधक (डब्ल्यूडी), शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड द्वारा इस कार्य को करने के लिए विभिन्न सड़कों को बंद करने का अनुरोध किया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने व्हीकल एक्ट, 1988 के सेक्शन 115 और 117 के तहत 29 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक विभिन्न लिंक सड़कों पर गाड़ियों का ट्रैफिक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार ढली टनल (वेस्ट पोर्टल) से भट्टाकुफर राष्ट्रीय राजमार्ग 29 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, ढली टनल (वेस्ट पोर्टल) से सेमेट्री रोड तक 15 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक और ढली टनल (सब्जी मंडी के पास) से ढिंगू माता मंदिर मार्ग 29 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक बंद रहेगा। इन मार्गों पर सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक और सायं 6:30 बजे से सायं 7:30 बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा।
उन्होंने कहा कि रोजाना काम रुकने के बाद सड़कें साफ़ की जाए और रोजाना कीचड़/खुदाई की गई मिट्टी हटाई जानी चाहिए। ट्रैफिक को रेगुलेट करने के लिए ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जाएंगे। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम की जगह पर उचित साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। आम लोगों की सुविधा के लिए एम्बुलेंस को बिना रुकावट रास्ता दिया जाएगा।
किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में लोकल अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी जाएगी। 
काम करने वाली एजेंसी यह सुनिश्चित करेगी कि काम के दौरान पैदल चलने वालों, खासकर बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए सभी जरूरी सुरक्षा सावधानियों का पालन किया जाए
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close