विविध

RKMV में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर्गत दो दिवसीय अंतर- महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का अगाज

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

आरकेएमवी में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरगत दो  दिवसीय अंतर- महाविद्यालय तायकावांडो प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुरीता सक्सेना की अध्यक्षता में हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 22 महाविद्यालयों के 127 छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले रहे हैं । इस प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक शिमला (शहरी) श्री हरीश जनार्था ने शिरकत की और गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्रीमती उमा कौशल डिप्टी मेयर नगर निगम शिमला उपस्थिति रही। महाविद्यालय प्राचार्या ने मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथियों, समन्वयक, पर्यवेक्षक, प्रभारी, और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि ताइक्वांडो एक ऐसी कला है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि आत्मरक्षा के लिए भी तैयार करती है। खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्म विश्वास और टीमवर्क की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि श्री हरीश जनार्था ने अपने संबोधन में कहा की इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपने कौशल और खेल के प्रति समर्पण को दिखाने के लिए अद्भुत अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और उन्हें खेल को हार जीत से ऊपर उठकर खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न भार वर्ग में इस प्रतियोगिता में 127 प्रतिभागियों ने जिन में 61 छात्राएं और 67 छात्र भाग ले रहे हैं।
प्रारंभिक मुकाबले में आरकेएमवी की वैशाली व बैजनाथ की दीक्षा के बीच मुकाबले में आरकेएमवी की वैशाली भंडारी विजेता रही, चायल कोटि और धर्मशाला के बीच मुकाबले में धर्मशाला की दिव्या ने जीत हासिल की।
58 किलो भार वर्ग में संजौली कॉलेज के रोहित को गोल्ड, कोटशेरा कॉलेज के अमित ठाकुर को सिल्वर, गवर्नमेंट कॉलेज सोलन के सुजल और देहरी कॉलेज के मुकुल ने ब्रांज मैडल हासिल किया।
46 किलो भार वर्ग में महिला वर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज राजगढ़ की महक को गोल्ड, रामपुर कॉलेज की सोनिया को सिल्वर, आरकेएमवी की वैशाली भंडारी और गवर्नमेंट कॉलेज चंबा की रजनी ने ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। आज के ये मुकाबले देर शाम तक चलेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

आज के इस आयोजन में डॉ. गोपाल चौहान प्राचार्य कोटशेरा कॉलेज व हि. प्र.वि.वि. शिमला के स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। ‌प्रो. तेंजिन नेगी शारीरिक शिक्षा विभाग रिकांगपिओ महाविद्यालय से पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। श्री विनोद कुमार तकनीकी पर्यवेक्षक और महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य और भारी संख्या में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। आयोजन सचिव डॉ. जितेंद्र ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close