विविध

पूरा देश आंतकवाद के खिलाफ किसी भी फैंसले पर केंद्र सरकार के साथ खड़ा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पूरा देश आंतकवाद के खिलाफ किसी भी फैंसले पर केंद्र सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ आंतकवाद की की इस लड़ाई में किसी बाहरी देश के दबाव में नही आना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार को जल्द ही संसद का विशेष सत्र बुला कर देश पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की पूरी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आग्रह पर गौर करते हुए संसद का विशेष सत्र बुला कर पूरी वस्तुस्थिति से देश को अवगत करवाना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पहलगाम में जिस प्रकार से पाक प्रायोजित आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की उसका पूरा बदला लिया जाना चाहिए और इसके दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जाना चाहिए। देश आंतकवाद के खिलाफ सरकार की निर्णायक भूमिका चाहता है। देश की रक्षा में आंतकवाद के खिलाफ हमारे वीर जवानों ने शहादत पाई है उसका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close