सम्पादकीयसंस्कृति

गुरु तेग बहादुर शहीदी शताब्दी पर निकला भव्य नगर कीर्तन, सिख कलाकारों ने दिखाए गतका के अद्भुत करतब

पंच प्यारों की अगुवाई में शिमला की सड़कों पर गूंजा “जो बोले सो निहाल” — श्रद्धा और शौर्य का संगम

No Slide Found In Slider.

गुरु तेग बहादुर शहीदी शताब्दी पर निकला भव्य नगर कीर्तन, सिख कलाकारों ने दिखाए गतका के अद्भुत करतब

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला, 1 नवम्बर 2025 :

डिम्पल सूद/ शिमला

 

गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर निकले नगर कीर्तन में सिख कलाकारों ने गतका के तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। यह करतब सी.टी.ओ चौक पर शहीद बाबा दीप सिंह अखाड़ा बठिंडा से आए सिख कलाकारों ने दिखाए। इसमें चक्कर फेराई, तलवारबाजी, लाठी को घुमाना, सिर पर नारियल को तोड़ना सहित अन्य आत्मरक्षा के करतब दिखाए गए। इसके बाद पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन की शुरुआत हुई।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

यह नगर कीर्तन सी.टी.ओ, लोअर बाजार, शेरे पंजाब और मालरोड से होते हुए रिज मैदान पहुंचा। रिज मैदान पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत किया। इसके बाद रिज मैदान पर सजाए दीवान पर बाबा जी का प्रकाश किया गया। वहीं आनंदपुर साहिब के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बता दे कि 2 नवम्बर को रिज मैदान पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समारोह में शामिल होंगे। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान जसविंदर सिंह ने बताया कि बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा के अलावा विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में गुरुनानक की संगत यहां पहुंची है। वहीं सनातन धर्म सभा, सूद सभा और वाल्मीकि सभा के अन्य सदस्य भी इस समारोह में शामिल है। समारोह के पहले दिन दोपहर 3:00 से 3:30 बजे तक गुरमति कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा कीर्तन, 3:30 से 4:00 बजे तक प्रकाश श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, 4:00 से 4:30 बजे तक श्री गुरु सिंह सभा शिमला के हजूरी रागी भाई सुखजिंदर सिंह द्वारा कीर्तन किया जाएगा। 4:30 से 4:45 बजे तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का संबोधन, 4:45

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close