स्वास्थ्य

असर विशेष: बच्चों को फ्री चश्मा योजना अटकी, बजट बना रोड़ा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

शिमला। हिमाचल सरकार की ओर से स्कूली बच्चों को फ्री चश्मे देने की योजना फिलहाल सिरे नहीं चढ़ पाई है। योजना के तहत राज्यभर के सरकारी स्कूलों में बच्चों की दृष्टि जांच की गई है , लेकिन चश्मा वितरण की प्रक्रिया अटक गई है।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉरपोरेशन के माध्यम से चश्मे खरीदने के लिए जो बजट प्रस्तावित किया गया था, वह पर्याप्त नहीं पड़ रहा है। एक चश्मे पर अनुमान से कहीं अधिक खर्च सामने आ रहा है। यही वजह है कि सरकार को फिलहाल योजना को आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चों की आंखों में दृष्टिदोष पाए जाने के बाद यह योजना शुरू की गई थी ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई कमजोर नजर के कारण प्रभावित न हो। लेकिन अब बढ़ते खर्च और बजट सीमाओं के चलते चश्मा खरीद प्रक्रिया थम गई है।
फिलहाल विभाग स्तर पर नई दरों का आकलन किया जा रहा है।, इसे लागू करने से पहले व्यावहारिक वित्तीय समाधान ढूंढना जरूरी है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close