विविध

कांग्रेस नेताओं की भाषा से उनके कार्यकर्ता भी आहत: जयराम ठाकुर*

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के सरोआ में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। साथ ही मुख्यमंत्री कांग्रेस पर भी हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान कांग्रेस के नेता जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनके कार्यकर्ताओं को भी पसंद नहीं आ रही।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जब कोरोना संकट आया तो कांग्रेस ने केवल शोर मचाने का काम किया। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस देश ने मजबूती से इसका सामना किया और आज देश से कोरोना समाप्त होने जा रहा है।”

 

‘कोरोना काल में कांग्रेस ने केवल शोर मचाया’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस के नेता केवल शोर मचाते रहे। कांग्रेसी बेशक कुछ भी कहते रहें, लेकिन अगर पूरे देश में कोविड मैनेजमेंट में किसी राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया वो हिमाचल है। वैक्सीन लगाने में भी हिमाचल जैसा पहाड़ी प्रदेश अव्वल रहा। कांग्रेस के लोग तो ये प्रचार करते रहे कि कोरोना की वैक्सीन को मत लगवाओ इसके कई साइड इफेक्ट गिनवाए। वही कांग्रेसी नेता वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में लगे रहे।

 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्व. रामस्वरूप शर्मा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी कमी हम महसूस कर रहे हैं। आज मंडी छोटी काशी के रूप में उन्ही की वजह से जानी जाती है। आज मंडी संसदीय सीट से पार्टी ने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को टिकट दिया है। हमने उन्हें जिताकर दिल्ली भेजना है।

 

‘कांग्रेस नेता के भाषण से हर कोई आहत’

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में कांग्रेस नेता ने जिस तरह से भाषण दिया उससे हर कोई आहत है। कांग्रेस के नेता भी कहते हैं कि उस नेता की तो भाषा ही ऐसी है। कांग्रेस के लोगों ने भी कहा कि हमें भी उनकी ये भाषा पसंद नहीं आई। कांग्रेस नेता के भाषण से उनके कार्यकर्ता भी आहत हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मंडी के लोग उनको इसका जवाब देंगे।

 

‘कांग्रेस के लोग क्या बैलगाड़ी से जाते थे’

कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री तो हेलीकॉप्टर से जाते हैं। ये लोग क्या बैलगाड़ी से जाते थे। हिमाचल सरकार के पास 1993 से हेलीकॉप्टर रहा। कांग्रेस के शासनकाल में हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल सभी लोगों को पता है। हम लोगों ने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल वैक्सीन पहुंचाने, दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने में किया।

 

मुख्यमंत्री ने लोगों से इस बार भी भाजपा को भारी बढ़त देने का आग्रह करते हुए कहा कि दो तारीख को चुनाव परिणाम आएगा। चार तारीख को हम शानदार तरीके से दिवाली मनाएंगे, इस बार की दिवाली डबल जश्न वाली होनी चाहिए।

 

‘ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को जिताकर दिल्ली भेजें’

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हिमाचल की 68 विधानसभा क्षेत्रों में 300-400 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। साथ ही सराज विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य भी गिनाए। मुख्यमंत्री ने सरोआ में लोगों से भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें मंडी संसदीय सीट से खुशाल ठाकुर को जिताकर दिल्ली भेजना है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close