विशेष

जुब्बल की बेटियों ने रचा इतिहास – अंतरराष्ट्रीय कोचिंग कैंप हेतु चयनित

ठाकुर रामलाल स्पोर्ट्स हॉस्टल की बड़ी उपलब्धि – एक साथ तीन खिलाड़ियों का चयन

No Slide Found In Slider.

जुब्बल की बेटियों ने रचा इतिहास – अंतरराष्ट्रीय कोचिंग कैंप हेतु चयनित

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक गौरव – ठाकुर रामलाल स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल की तीन बेटियाँ अंतरराष्ट्रीय कोचिंग कैंप हेतु चयनित

हिमाचल प्रदेश के लिए यह अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक क्षण है कि ठाकुर रामलाल स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल की तीन बेटियों का चयन चीन के शांगलुओ में 4 से 13 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले आई.एस.एफ. अंडर-15 गर्ल्स वॉलीबॉल चैम्पियनशिप की तैयारी हेतु अंतरराष्ट्रीय कोचिंग कैंप में हुआ है।

 

चयनित बेटियाँ:

1. *ख्याति धनता* – स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल (राष्ट्रीय सूची में प्रथम स्थान प्राप्त)

2. *रिया* – स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल

3. *प्रीति* – स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल

 

यह उपलब्धि माननीय शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश के दूरदर्शी नेतृत्व और विशेष संरक्षण में संभव हो सकी है। माननीय मंत्री जी का यह मानना है कि स्पोर्ट्स हॉस्टल ही वे सच्चे केंद्र हैं जहाँ से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होते हैं। आधुनिक व उपयुक्त हॉस्टल सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की उनकी सोच ने इस सफलता की नींव रखी है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

विशेष बधाई के पात्र हैं निदेशक, स्कूल शिक्षा, श्री आशीष कोहली तथा अतिरिक्त निदेशक, श्री बी.आर. शर्मा, जिनके पारदर्शी प्रयासों और निरंतर मार्गदर्शन ने यह स्वर्णिम परिणाम संभव बनाया। यह उपलब्धि निदेशालय के गठन के बाद का पहला ऐतिहासिक परिणाम है, जिसने हिमाचल के खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अपनी छाप छोड़ी है।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और सहयोग ने भी हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सशक्त पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

साथ ही, श्री बलवंत झोहटा, संचालक, ठाकुर रामलाल स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उनके नेतृत्व और समर्पण से यह हॉस्टल लगातार भारत के श्रेष्ठतम खेल छात्रावासों में स्थान बनाने की दिशा में अग्रसर है। एक ही हॉस्टल से तीन छात्राओं का अंतरराष्ट्रीय कोचिंग कैंप हेतु चयन अपने आप में दुर्लभ और ऐतिहासिक उपलब्धि है।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल हिमाचल प्रदेश की इन बेटियों को बल्कि पूरे युवा वर्ग को प्रेरित करेगी कि वे उत्कृष्टता की राह पर चलकर राज्य और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करें।

 

**प्रदेश अपनी बेटियों को सलाम करता है, जो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराने को तैयार हैं।**

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close