संस्कृति

गणपति बप्पा मोरया “शिमला में

No Slide Found In Slider.

गणेश उत्सव

No Slide Found In Slider.

विघ्न विनाशक प्रथम पूजनीय गणपति बप्पा के आगमन की तैयारी आरंभ हो गई है l   गणेश उत्सव को लेकर संकट मोचन के समीप गणेश की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं शिमला के बाजारों में भी गणपति बप्पा की आकर्षक मूर्तियां सजाई गईहै l हर वर्ष सिद्धिविनायक सेवा मंडल द्वारा गणपति की 108 मूर्तियों की स्थापना की जाती है l शिमला में गणपति बप्पा की मूर्तियों के साथ 26 अगस्त को शोभा यात्रा निकाली जाएगी l

                     

इसके पश्चात के एम०सी० कंपलेक्स मिडल बाजार में गणेश जी की 108 मूर्तियों की स्थापना की जाएगी l गणेश महोत्सव 26 अगस्त को प्रारंभ होने के साथ 9 दिन तक भजन कीर्तन का आयोजन होता रहेगा l इस दौरान घरों में भी सिद्धिविनायक की मूर्तियों की प्रतिष्ठापना की जाएगी l

No Slide Found In Slider.

श्री सिद्धिविनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला के प्रधान आशुतोष ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से लगातार गणेश चतुर्थी पर कार्यक्रम हो रहा है l उन्होंने बताया कि 26 अगस्त से दोपहर 12 से रात 8:00 तक भजन कीर्तन होगा l दिल्ली और वृंदावन से भजन गायको  को आमंत्रित किया गया है l 6 सितंबर को सुबह हवन के बाद गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा l

मुंबई महाराष्ट्र में गणपति उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है l हजारों श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया की धुन गाते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित होते हैं और गणपति बप्पा की कृपा को प्राप्त करते हैं l

जसवीर सूद (डिंपल सूद )

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close