विविध

भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का अपमान कर वोट चोरी से अपनी सरकार बनाई हैं

No Slide Found In Slider.

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने कहा है कि केंद्र की सत्ता पर बैठी भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का अपमान कर वोट चोरी से अपनी सरकार बनाई हैं। उन्होंने कहा है कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये सभी को एकजुटता के साथ राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले देश जोड़ो की सफल यात्रा की और अब बिहार  में अधिकार यात्रा पर है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर वोट चोर,कुर्सी छोड़ अभियान की रैली को संबोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र कर्नाटक व हरियाणा में वोट चोरी कर अपनी सरकारें बनाई है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में भाजपा वोट चोरी की फिराक में है। उन्होंने कहा कि एस आई आर के तहत बिहार में 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मतपत्रों से हटा दिए गए है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मतदान के लिये जागरूक करना होगा। इसके लिये उन्होंने सभी जिलों व ब्लॉकों में भाजपा के खिलाफ रैलियां करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान शुरू होगा जो भाजपा के खिलाफ जनमत के तौर पर देश के राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। उन्होंने इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने को कहा।पाटिल ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पीसीसी,जिला व ब्लॉक की कार्यकारणी घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  पीसीसी ,जिला व ब्लॉक की नई कार्यकारणी में ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओ को तवज्जो दी जाएगी जिससे पार्टी की गतिविधियां तेजी से चल सकें।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने केंद्र में ही नही प्रदेश में भी सरकार चोरी करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस बजह से दो बार चुनावों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनावों में वोट चोरी कर भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की और इसमें वह सफल नही हो सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पहले भी 40 विधायक थे और उप चुनावों के बाद भी प्रदेश में यही 40 की संख्या बरकरार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट और पूरी तरह से मजबूत है और राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बन कर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी के तथ्यों को देश के समक्ष रख रहें है पर चुनाव आयोग उनसे शपथपत्र की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर को एक दिन में प्रेस कांफ्रेंस के लिये चुनाव आयोग आंकड़े उपलब्ध करवा देता है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी को कोई भी  जानकारी तक उपलब्ध नही करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का दोहरा मापदंड है सत्तापक्ष के लिये ओर और विपक्ष के लिये ओर।
मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव आयोग की सांठगांठ से मृत व्यक्तियों के वोट पड़ रहे है और जिंदा लोगों के वोट काटे जा रहें है। उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी के वोट चोर,कुर्सी छोड़ अभियान के साथ प्रदेश पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है और प्रदेश में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल नही होगा।
मुकेश ने रजनी पाटिल से प्रदेश में संगठन के जल्द गठन की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से यह मामला लंबित पड़ा है और इसे जल्द घोषित किया जाना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक व महारष्ट्र में वोट चोरी के तथ्यों को देश के सामने रखा है। चुनाव आयोग इन तथ्यों की जांच करने की जगह उनसे शपथपत्र की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक चुने हुए नेता जो नेता प्रतिपक्ष है ,बड़ी  जिम्मेवारी से बात करते है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश राहुल गांधी के साथ खड़ा है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में जिला व ब्लॉकों में कांग्रेस भाजपा के वोट चोरी के खिलाफ रैलियां करेंगी और लोगों को भाजपा के षड्यंत्रों से अवगत करवाएगी।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close