शिक्षा

रक्षा बंधन पर हिमाचल के बच्चों ने राष्ट्रपति को राखी और हिमाचली परिधान भेंट किए

*राष्ट्रपति से मुलाकात बच्चों के लिए प्रेरणादायक और अविस्मरणीय अनुभव बनी*

No Slide Found In Slider.

 

*मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं*

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

*शिमला*
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के आठ बच्चों ने समग्र शिक्षा के तहत राष्ट्रपति भवन का विशेष दौरा किया और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी तथा हिमाचली परिधान भेंट किए। यह मुलाकात बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायी अनुभव बन गई।
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में कराई गई इस यात्रा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की चार छात्राएं और सरकारी स्कूलों के विशेष आवश्यकता वाले चार बच्चे शामिल थे। इनमें पोर्टमोर स्कूल की गूंजन व दिया, जीएसएसएस चायल के अंश, जीएमएस रबोन के आरूष, केजीबीवी शिलाई-1 की संतोष, केजीबीवी शिलाई-4 की आरुषि तथा केजीबीवी आंध्रा की रिधिमा व प्राची शामिल थीं।
टीम का नेतृत्व समग्र शिक्षा में तैनात नोडल ऑफिसर डॉ. मंजुला शर्मा, आईई कोऑर्डिनेटर प्रतिभा बाली, क्वालिटी एजुकेशन कोऑर्डिनेटर सोनिया शर्मा और शिक्षिका रंजना देवी ने किया। इन बच्चों को शिमला से मुख्यमंत्री ने एक समारोह के दौरान बीते शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना किया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था। राष्ट्रपति मुर्मू ने रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रेम और संरक्षण का प्रतीक है, जिसे न केवल परिवार और मित्रों बल्कि पर्यावरण के साथ भी साझा किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे पेड़ों को भी एक संरक्षक के रूप में मानें और उन्हें संजो कर रखें, मानो उन्हें राखी बांधी हो।
इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रपति भवन का भ्रमण भी किया और वहां के ऐतिहासिक महत्व व अद्वितीय वास्तुकला के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही, उन्होंने एनसीईआरटी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने पुस्तकों की तैयारी की पूरी प्रक्रिया को नज़दीक से देखा।
राष्ट्रपति से हुई इस आत्मीय मुलाकात और राष्ट्रपति भवन के अनुभव ने बच्चों के मन में गर्व, प्रेरणा और आत्मविश्वास की गहरी छाप छोड़ दी। बच्चों ने इसे अपने जीवन की सबसे सुखद और यादगार घटनाओं में से एक बताया और इस अवसर के लिए समग्र शिक्षा का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close