ब्रेकिंग-न्यूज़विशेषसम्पादकीय

आपदा में उजड़े श्रमिकों को फिर मिलेगी नई छत, कल्याण बोर्ड देगा आर्थिक सहायता

कल्याण बोर्ड जुटा डाटा एकत्र करने में उजड़े मकानों का होगा सर्वे

No Slide Found In Slider.

कल्याण बोर्ड करेगा सुनिश्चित – कोई भी पंजीकृत श्रमिक परिवार ना रहे बेघर

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड भी आपदा प्रभावित श्रमिक परिवारों को नए सिरे से छत्त मुहैया करवाने की तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेश के बाद बोर्ड इस दिशा में कार्य कर रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के जिला कल्याण अधिकारियों को उन श्रमिकों का डाटा तैयार करने को कहा है, जिनके मकान बादल फटने या भारी बरसात के कारण ढह गए हैं। मंडी जिला में कार्यरत कामगार कल्याण बोर्ड के मोटिवेटर नरेंद्र कुमार निवासी थुनाड़ी तहसील थुनाग व चपड़ासी दीपक कुमार निवासी शोधाधार तहसील थुनाग का मकान भी आपदा में ढह गया है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

मुख्यालय को भेजा जाएगा एकत्रित डाटा, जल्द शुरू होगी मदद प्रक्रिया

अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बताया कि मंडी के जिला श्रम कल्याण अधिकारी अनिल ठाकुर को निर्देश दिए गए हैं कि वह आपदा प्रभावित सभी श्रमिक परिवारों का डाटा एकत्रित कर मुख्यालय को भेजें ताकि उन्हें नया घर बनाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जा सके। आपदा से मंडी जिला के सराज क्षेत्र, करसोग, धर्मपुर इत्यादि स्थानों पर बहुत अधिक नुकसान हुआ है। अनेक परिवारों के घर ढह गए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य बोर्ड में बतौर श्रमिक पंजीकृत हैं। उन्हें बोर्ड की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। बोर्ड इस दुख की घड़ी में श्रमिक परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close