विविध

दिव्यांग अमन कुमार को मिला आशियाना

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

संवेदनशील सरकार और संगठन 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

जयराम सरकार देगी गुम्मर के अमन कुमार को पक्का मकान

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने की सरकार की सराहना 

 

जिला कांगड़ा के गुम्मर गांव के अमन कुमार को जल्द ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलेगा। जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा उन्हें पक्का माकन बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है। मकान का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। प्रदेश की जयराम सरकार की संवेदनशीलता से आज राज्य के गरीब लोगों को हर संभव सहायता मिल रही है। इसका उदाहरण जिला कांगड़ा के गुम्मर गांव के रहने वाले एक गरीब व्यक्ति जो पक्का मकान की आस में थे, उसे सरकार ने डेढ़ लाख स्वीकृत की है। जिससे अमन कुमार का पक्का मकान बहुत जल्दी तैयार होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन कांगड़ा ने अमन कुमार का पक्का मकान निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। दिव्यांग अमन कुमार की हालात के बारे में भाजपा पदाधिकरियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संज्ञान में लाया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी बीते दिनों इस मसले को डीसी कांगड़ा के समक्ष रखा था और तुरंत कार्रवाई करने को कहा। मामला संज्ञान में आते ही जयराम सरकार द्वारा अमन कुमार को अतिशीघ्र पक्का मकान देने का निर्देश दिया गया।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री के निर्देश के 48 घंटे के भीतर अमन कुमार को पक्का मकान बनाने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के डेढ़ लाख रुपये की रशि स्वीकृत कर दी गई और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।  बहुत जल्द ही अमन कुमार के पक्के घर में रहने का सपना साकार होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने गरीब व्यक्ति को पक्का मकान निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार संवेदनशील है और गरीबों के सुख-दुख की सच्ची साथी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय की जमकर सराहना की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close