शिक्षा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्यारकोटि में बाल मेले का धमाल

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्यारकोटि में बाल मेले का आयोजन किया गया | इस मेले का शुभारंभ स्थानीय पंचायत प्रधान  भुवनेश्वर शर्मा ने किया | इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नविता गुप्ता व विद्यालय प्रवंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे |

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

बाल मेले में राजकीय माध्यमिक विद्यालय पंजोग व चेड़ी ने भी हिस्सा लिया | मेले का मुख्य आकर्षण विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, टी एल एम प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद व मौखिक प्रस्तुति, स्किट व ड्रामा में अभिनय कौशल, रचनात्मक लेखन व कविता पाठन, विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, अलग अलग व्यंजनों के स्टाल, फोटो बूथ आदि रहे | इस कलस्टर स्तर के मेले में आयोजित उक्त गतिविधियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  क्यारकोटि में बाल मेले का धमालतीनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में क्यारकोटि विद्यालय की परिधि प्रथम व इसी विद्यालय की भाविका द्वितीय, टी एल एम मे पंजोग के वरुण प्रथम व क्यारकोटि की प्रियांशी द्वितीय, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चेडी के मैहक, आदर्श व यक्षिका प्रथम व एवं क्यारकोटि के गुंजन, प्रज्वल व रोहन द्वितीय, कविता पाठन में चेड़ी के अभिषेक प्रथम व क्यारकोटि ki परिधि द्वितीय क्रिएटिव राइटिंग में क्यारकोटि के रोहन प्रथम व चेड़ी की निकिता द्वितीय, फन क्रीड़ा में पंजोग विद्यालय दबदवा रहा | इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनेक प्रस्तुतियां भी हुई | विजेताओं को प्रधानाचार्या ने पुरुस्कार वितरित किए इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कैलाश ठाकुर व तीनों विद्यालयों के अध्यापकों के अलावा अभिवावक भी उपस्थित रहे | प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी खंड स्तर के बाल मेला प्रतियोगिता में क्यारकोटि कलस्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close