शिक्षा

पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों की कार्य पुस्तिकाओं का ड्राफ्ट फाइनल कर रहा समग्र शिक्षा*

*तीन दिवसीय कार्यशाला में कार्य पुस्तिकाओं का ड्राफ्ट किया जा रहा तैयार*

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

*शिमला*

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

समग्र शिक्षा प्रदेश के सरकारी स्कूलों की पहली और दूसरी कक्षाओं के लिए कार्य पुस्तिकाएं ( वर्क बुक्स) तैयार रह रहा है। समग्र शिक्षा परियोजना निदेशक राजेश शर्मा के निर्देशन में तैयार की जा रही इन कार्य पुस्तिकाओं के ड्राफ्ट को फाइनल करने को लेकर एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, सांगटी शिमला में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा। इस कार्यशाला में डॉ. मंजुला शर्मा, स्टेट नोडल अधिकारी (NIPUN) सहित 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-FS-2023) में निर्धारित लर्निंग आउटकम्स के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पुस्तिकाओं का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है।

No Slide Found In Slider.

समग्र शिक्षा हिमाचल पहली व दूसरी कक्षाओं की कार्य पुस्तिकाओं को इस तरह से तैयार कर रहा है कि इनसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के निर्धारित बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान ( FLN) कौशल के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। NIPUN हिमाचल में 8 फरवरी 2022 को इस मकसद के साथ शुरू किया गया था कि ग्रेड-2 की शिक्षा पूरी करने वाला हर बच्चा बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) हासिल करे। हिमाचल के स्कूलों में पहली व दूसरी कक्षाओं के लिए नए पाठ्यक्रम के अनुरूप पुस्तिकाएं बनी हैं। इनके लिए ही अब विषयवार रोचक एवं आकर्षक कार्य पुस्तिकाएं तैयार करने का काम किया जा रहा है, जिससे कि बच्चे प्रैक्टिस कर सकें। इन कार्य पुस्तिकाओं को तैयार करने को लेकर शिक्षकों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया गया है। स्कूलों में पढ़ाई में अपनाए जा रहे नवाचारों को इन कार्य पुस्तिकाओं को शामिल किया जा रहा है। कार्य पुस्तिकाओं को सरल, आकर्षक और रुचिकर बनाया जा रहा है। इनमें चित्रों, कहानियों और अन्य विभिन्न तरीकों से बच्चों को समझाया जाएगा। कार्य पुस्किताओं में विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया जा रहा है, जिससे बच्चे परख सर्वेक्षण, हिमाचल स्कूल लेवल अचीवमेंट सर्वे या असर की अस्समेंट को बड़ी आसानी से कर पाएं।
उल्लेखनीय है कि बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान ( FLN) के नए पाठ्यक्रम के अनुरूप हिमाचल में पहली बार पहली व दूसरी कक्षाओं लिए कार्य पुस्तिकाएं तैयार की जा रही है जिससे कि बच्चे निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रैक्टिस कर सके। इस कार्यशाला में कार्यपुस्तिकाओं के ड्राफ्ट तैयार कर इसको सब्जेक्ट एक्सपर्ट से फाइनल किया जाएगा। इसके बाद यह कार्य पुस्किताएं स्कूलों में बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close