शिक्षा

छोगटाली के आदित्य तथा काव्य ठाकुर गुजरात के नायड खेड़ा में खेलेंगे जुड्डो

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

मंडी जिला के कनेड में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के विद्यार्थियों हेतु आयोजित राज्य स्तरीय जुड्डो खेल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के दो छात्रों आदित्य तथा काव्य ठाकुर का चयन राष्ट्रीय जुड्डो खेल के लिए हुआ जिसका आयोजन अगले माह गुजरात के नायड खेड़ा में होगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र तथा तीन छात्राओं ने राज्य सतरीय प्रतियोगिता में भाग लिया तथा इनमें से काव्य ठाकुर तथा आदित्य ने स्वर्ण पदक तथा दीक्षित ,अंकिता एवम् मानवी ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दे कर रजत पदक प्राप्त कर जुड्डो की ट्राफी अपने जिले के नाम करवाई। इस से पूर्व विद्यालय की 9 छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की ट्राफी विद्यालय के नाम कर चुकी है । आज राज्य प्रतियोगिता से लोटने के बाद विद्यालय परिवार ने शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित दोनो विद्यार्थियों का मालाओं से स्वागत किया ।
विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर , विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद परीक्षा चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत अंजना ठाकुर,पूर्व प्रधान आशा प्रकाश, रविंद्र चौहान, पूर्व विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष देशराज ठाकुर आदि स्थानीय लोगो ने कहा कि विद्यालय में सीमित संख्या के वावजूद यह प्रदर्शन सराहनीय हैं जिसका पूर्ण श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या को जाता। इस उपलब्धि के लिय उन्होंने खेल । शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या ने होंसला अफजाई हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक राजू राम शर्मा, सुरेश ठाकुर, अलका भलेइक, प्रोमिला कुमारी, राम लाल ठाकुर, राम लाल सूर्या, ललिता कुमारी, प्राची पंवार प्राथमिक पाठशाला मुख्याध्यापिका मीरा वर्मा राजेंद्र चौहान गैर शिक्षक सुभाष चंद, कौशल्या तथा सतीश कुमार सभी एक संयुक्त परिवार की तरह विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के सृजन के साथ साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सम्पूर्ण निष्ठा से कार्यरत हैं तथा खेलों में भी विद्यालय के सभी शिक्षको तथा गैर शिक्षको का भरपूर सहयोग मिलता है जिसके फलस्वरूप विद्यार्थी प्रतिवर्ष अच्छे से अच्छा परिणाम देने के लिए प्रोत्साहित होते है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close