विविध

हर परिवार 5 पौधे लगाने का प्रण लेकर उनका संरक्षण करें: राठौर

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता व ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने ठियोग में पौधा रोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देवदार का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव का आगाज हुआ है। पर्यावरण में बदलाव के नतीजे हम सभी देख रहे हैं। पिछले साल बरसात ने रिकार्ड तोड़ दिए और खूब तबाही मचाई। इस साल काफी कम बारिश हो रही है। इसका कारण ये है कि जंगल कट रहे हैं और नए जंगल लग नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायत तक इस कार्यक्रम को ले जाएंगे। सभी को इस मुहिम में शामिल करेंगे। पंचायत के लोग और स्कूली बच्चों को भी इसमें शामिल किया जाएगा ताकि आने वाली पीढियों को विरासत में सौंप सकें। उन्होंने कहा कि इस साल जंगल जले हैं, पर्यावरण को नुकसान हुआ है। पर्यावरण सुरक्षित होगा तभी हमें स्वच्छ हवा और पानी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में पर्यावरण बचाने को लेकर आंदोलन चल रहा है। राठौर ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगाें वन लगाने की मुहिम में जोड़ना है। उन्होंने डीएफओ से इसको लेकर विस्तृत चर्चा की है। राठौर ने कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि जो पौधे लगाए उनका संरक्षण भी हो। यह तभी होगा जब हम सभी इसकी जिम्मेदारी लेंगे। राठौर ने कहा कि हर परिवार कम से कम 5 पौधे लगाने का प्रण लें। वे जब एनएसयूआई के अध्यक्ष थे तब से इस मुहिम में जुड़े हुए हैं।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close