शिक्षा

ख़ास ख़बर: ग्रीष्मकालीन स्कूलों में मानसून ब्रेक का समय 22 जून की जगह 15 जुलाई से 21 अगस्त तक करने का सुझाव

आज हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का शिष्टमंडल वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सचिवालय में मिला

No Slide Found In Slider.

 

आज हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का शिष्टमंडल वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सचिवालय में मिला और उनको छुट्टियां में होने वाले बदलाव को लेकर संघ की तरफ से एक सुझाव पत्र दिया गया जिसमें फेसबुक हिमाचल गवर्नमेंट टीचर यूनियन और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी मंच पर शिक्षकों एवं विभाग के द्वारा लिए गए फीडबैक और सुझाव के आधार पर अपना सुझाव पत्र माननीय शिक्षा मंत्री को सौप है जिसमें ग्रीष्मकालीन स्कूलों में मानसून ब्रेक की छुट्टियों को लेकर बात कही गई है

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

संघ के अनुसार ग्रीष्मकालीन स्कूलों में मानसून ब्रेक का समय 22 जून की जगह 15 जुलाई से 21 अगस्त तक करने का सुझाव दीया गया है इसी तरह कुल्लू जिले में मानसून ब्रेक 22 जुलाई से 13 अगस्त और शीतकालीन स्कूलों में मानसून ब्रेक 22 जुलाई से 27 जुलाई तक करने की मांग की गई है यह बदलाव पिछले साल के अनुभव को देखते हुए संघ ने करने की मांग की है जिस तरह पिछले साल जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के कारण ज्यादातर समय स्कूल बंद रहे हैं

और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा उसी के मध्य नजर इस बार छुट्टियों के शेड्यूल को बदलने की सिफारिश की है

 

जिस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सारे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा और छुट्टियों की सारणी में बदलाव की अधिसूचना जारी करने के निर्देश निदेशक शिक्षा को जारी कर दिए गए हैं

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close