विविध

धनबल को जनबल से करारी शिकस्त

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता  राकेश जमुवाल द्वारा आगामी तीन विधानसभा सीट हमीरपुर, नालागढ व देहरा के उपचुनाव पर 35 करोड रूपए की फिजूल खर्ची होगी ,के आरोप प्रदेश के मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु पर लगाने के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता डाक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि यह उपचुनाव डेढ वर्ष पूर्व पूर्ण बहुमत से बनी कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का भारतीय जनता पार्टी की घिनौनी चाल का ही तो नतीजा है,जिस कारण हाल ही मे सम्पन्न हुए छः विधानसभा सीटों के उपचुनाव मे हिमाचल की जनता ने भाजपा द्वारा चली घिनौनी चाल का मुंह तोड जबाब देकर धनबल को जनबल से करारी शिकस्त देकर छः मे से चार गगरेट, कुटलैहड,सुजानपुर व लाहौलस्पीति विधान सभा की सीटें कांग्रेस को देकर पुनः स्पष्ट बहुमत दे दिया है और एक विधान सभा सीट लाहौल स्पीति पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जो वर्तमान विधान सभा मे कांग्रेस पार्टी की टिकट पर जीते हुए विधायक थे, दलबदल के कारण भाजपा मे जाने पर पुनः सम्पन्न हुए उपचुनाव मे जमानत तक गवां देना दलबदल की राजनीति को नकार कर पूरे भारत वर्ष मे स्वच्छ राजनीति के लिए जनादेश बन उभरा है जिससे प्रदेश के कर्मठ मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को ओर बल मिला है और अब आगामी तीन विधान सभा हमीरपुर, नालागढ व देहरा के उपचुनाव जो कि आजाद चुने गए विधायको के इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने के कारण हो रहे है व जनता को गुमराह करने के लिए अब इन उपचुनाव के लिए भाजपा मुख्यमन्त्री को दोषी ठहरा रही है जबकि हिमाचल की प्रबुद्ध जनता भारतीय जनता पार्टी का सता लोलुप का पूरा खेल समझती है। पांच साल के लिए आजाद प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा का चुनाव जीते हुए इन माननीय तीन सदस्यों की वक्त से पहले डेढ वर्ष मे ही इस्तीफा देने के तुरंत बाद भाजपा मे शामिल होकर भाजपा उम्मीदवार भी बन जाना भारतीय राजनीति का अनूठा उदाहरण बना है और अब तो यह आलम है कि इस्तीफ़ा दिए हुए यह तीनों विधान सभा उम्मीदवार भी हाल ही मे सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव मे जनादेश को देखकर डरे हुए है कि उन्हें भी करारी हार का सामना करना पडेगा और यहां तक कि विधान सभा उपचुनाव मे जमानत राशि भी गवानी पड सकती है ।
कांग्रेस प्रवक्ता डाक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री मति प्रतिभा सिंह व प्रदेश के जननायक मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू के नेतृत्व मे यह तीनो उपचुनाव मे भी एतिहासिक जीत दर्ज करेगी जिसके लिए कांग्रेस कार्य कर्ता पूरी तरह से तैयार है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close