विविध

सांसद बनने के बाद भी वह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो को कम या धीमा नही होने देंगे

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सांसद बनने के बाद भी वह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो को कम या धीमा नही होने देंगे। उन्होंने कहा है कि उनका शिमला ग्रामीण से राजनैतिक  ही नही एक पारिवारिक रिश्ता है और इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करना उनकी जिम्मेदारी है जिसे वह हमेशा निभाएंगे।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र के बनुटी में शिमला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण प्रदेश में विकास का मॉडल बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि उनके पिताश्री प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने उन्हें इस क्षेत्र के विकास की जो जिम्मेदारी सौंपी थी,उसे वह पूरी निष्ठा से पूरा कर रहें है । भले ही अब वह हमारे बीच नही है पर उनका आशीर्वाद व मागदर्शन हमेशा हमारा पथ प्रदर्शन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने अब उन्हें मण्डी लोकसभा से चुनाव लड़ने का आदेश दिया है उसका वह पालन कर रहें है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि  वह सांसद चुने जाने के बाद भी इस क्षेत्र के लोगों की किसी भी समस्या या दुख तकलीफ के लिये उनके दरवाजे हमेशा खुले है।
विक्रमादित्य सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि वह सुल्तानपुरी को भारी मतों से विजयी बनाये। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुरी के सांसद चुने जाने के बाद वह भी केंद्र से इस क्षेत्र के विकास की गति को बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी कोई नया नाम नही है उनके पिताश्री स्व. कृष्णदत्त सुल्तानपुरी एक जाने माने राजनेता थे,जिन्होंने सांसद के तौर पर इस क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया।
विक्रमादित्य सिंग ने भाजपा पर बेतुकी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजनीति का स्तर गिरा रही है। आज राजनीति के कायदे कानून की भाजपा धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी मद्दों पर बात नही करते। उन्होंने कहा कि 1 जून को प्रदेश की जनता तय करेगी कि उन्हें कैसा प्रतिनिधि चाहिए।
उन्होंने लोगों से कहा कि चूंकि वह स्वयं मण्डी संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में है इसलिए वह अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिये ज्यादा समय नही दे पाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि वह सब उनके प्रतिनिधि बन कर लोगों से वोट मांगे व सुल्तानपुरी को ज्यादा से ज्यादा वोट दिलवाएं।
इस दौरान विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर और मजबूत है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह जाति व धर्म के नाम पर राजनीति करती है और मुद्दों से भागती है। उन्होंने कहा कि अगर वह सांसद चुने गए तो वह विक्रमादित्य सिंह के साथ मिलकर इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेगे।
सुल्तानपुरी ने भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई भी कार्य नही किया जिसके लिए वह लोगों से वोट मांग सकें।उन्होंने कहा कि आपदा में भी उन्होंने लोगों की कोई मदद नही की और न ही कभी उन्होंने संसद में प्रदेश के हितों का कोई मसला उठाया।
सुल्तानपुरी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपनी 10 गारंटियों में से 5 गारंटियां 15 माह में ही पूरी कर दी। इसमें  कर्मचारियों ओपीएस व महिलाओं को 1500 रुपए देने की गारंटी प्रमुख है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला हितैषी नही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे हर हाल में पूरा करती है। उन्होंने लोगों से भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार के प्रति आगह करते हुए कहा कि देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और प्रदेश की चारों लोकसभा के साथ साथ छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी।
सुल्तानपुरी ने कहा कि वह 13 जून को अपना नामंकन दाखिल करेंगे। इसके लिए उन्होंने उन्हें चौड़ा मैदान में होने वाली रैली में आने का न्योता भी दिया।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close