विविध

शिकायत निवारण समिति की बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनो के चुने हुए पदाधिकारियों के महासंघ JCC पिछले तीन सप्ताह से आंदोलनरत है जिसके निरंतरता में  16.03.2022 को भी JCC के आव्हान पर जेसीसी पदाधिकारियों ने राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में तेज राम शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, धर्म दास, चाँदी राम, गीता राम, मोहन लाल शर्मा, राम लाल,सुरेश कुमार, सुरेंदर सिंह वर्मा , ललित चौहान, तिलक राज, देवेन्द्र कुमार तथा अन्य चुने हुए पदाधिकारियों द्वारा विश्वविद्यालय में क्रमिक धरना जारी रहा जोकि 27वें दिन में प्रवेश कर गया है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन पर अभी तक चुपी साधे हुए है तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित शिकायत निवारण समिति की बैठक की तिथि भी निर्धारित नहीं की गई है जिसके चलते दिन प्रतिदिन समस्त कर्मचारी समुदाय में आक्रोश बढता जा रहा है ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

कल दिनांक 15.03.2022 को जेसीसी के आवाहन पर की आक्रोश एवं चेतावनी रैली के बावजूद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित कर्मचारी शिकायत निवारण समिति की बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। जिसके चलते भविषय में जेसीसी द्वारा गैर शिक्षक कर्मचारियों के wing wise पाँच महा धरने आयोजित किए जाएंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close