विविध

भाजपा चुनाव नतीजों से पूर्व, अभी से नेताओं पर डोरे डालने का असफल प्रयास कर रही

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है,ऐसे में भाजपा चुनाव नतीजों से पूर्व, अभी से नेताओं पर डोरे डालने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी नेता बिकने वाला नही। प्रदेश में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल नही होगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

रजनीश किमटा ने आज यहां एक बयान में कहा कि भाजपा अपनी हार को देखते हुए प्रदेश में अभी से नेताओं की खरीदफरोख्त की रणनीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को तो जांच एजंसियों के नाम से भी डराने का भी असफल प्रयास किया जा रहा है।

No Slide Found In Slider.

किमटा ने कहा है कि लोगों ने भाजपा के खिलाफ जनमत दिया है,जो ईवीएम में बंद है। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ईवीएम की निगरानी और उसकी कड़ी सुरक्षा से भी भाजपा की आपत्ति उनकी निराशा को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भी इस बारे दिशानिर्देश की स्थिति स्पष्ट कर दी है कि कोई भी राजनैतिक दल स्ट्रांग रूम की निगरानी कर सकता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा और उसकी निगरानी करना कांग्रेस का दायित्व है,क्योंकि भाजपा की कथित नैतिकता पर अब किसी को कोई भरोसा नही है। भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है। कई राज्यों में चुनी हुई अन्य दलों की सरकारों को गिराकर, नेताओं की खरीदफरोख्त से अपनी सरकार बनाई है,पर हिमाचल प्रदेश में ऐसा कुछ होने वाला नही। किमटा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम देश की भावी राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि देश बदलाव की राह पर चल पड़ा है और इसकी शुरूआत हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनावों से होने जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उप चुनावों में प्रदेश के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया था,अब विधानसभा चुनावों में उसे सत्ता से बाहर का रास्ता भी ईवीएम में बंद कर दिया है जो 8 दिसम्बर को कांग्रेस के पक्ष में खुलेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close