शिक्षा

छोगटाली विद्यालय का परिणाम तीसरे वर्ष भी शत प्रतिशत

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली में दस जमा दो कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा प्रगति किरण ने प्रथम, अदिति ठाकुर ने द्वितीय तथा मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय के 50 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छोगटाली विद्यालय का परिणाम तीसरे वर्ष भी शत प्रतिशत
विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के सभी शिक्षको का एक टीम के रूप में कार्य करने हेतु आभार व्यक्त किया वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान तथा रामानंद सागर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विद्यालय के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक सुरेश कुमार तथा भाषा अध्यापक राम लाल ठाकुर ने अपने विषयों के अतिरिक्त प्रवक्ताओं के रिक्त पदों के विषयों का शिक्षण कार्य भी करवाया तथा पद रिक्त होने के वावजूद भी विद्यालय का यह सुखद परीक्षा परिणाम रहा।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर , बी डी सी सदस्य कमलेश शर्मा तथा पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान ने समस्त विद्यालय परिवार की इस उपलब्धि के लिए भूरी भूरी प्रशंशा की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष दसवीं कक्षा का परिणाम भी विद्यालय के कर्मठ शिक्षको राजू राम शर्मा, अलका भलेईक, ललिता कुमारी, रामलाल सूर्या, दलीप शर्मा आदि की कड़ी मेहनत से पूर्व की अपेक्षा बेहतर रहेगा तथा भविष्य में सम्पूर्ण विद्यालय परिवार बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close