ब्रेकिंग-न्यूज़

बिजली बोर्ड में पदोन्नति का रास्ता होगा साफ! तकनीकी कर्मचारी संघ ने उठाई कर्मचारियों की आवाज

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला, 12 जून। विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर ठाकुर और महासचिव चमन लाल शर्मा ने शिमला में बिजली बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना से मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान लंबे समय से पदोन्नति से वंचित आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई श्रेणी के तकनीकी कर्मचारियों का मामला प्रमुखता से उठाया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

संघ नेताओं ने बताया कि पदोन्नति नहीं मिलने से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। इस संबंध में संघ की ओर से कर्मचारियों के हित में एक विस्तृत प्रस्ताव बोर्ड प्रबंधन को सौंपा गया है, जिस पर प्रबंधन गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को जल्द राहत मिलेगी और उनकी पदोन्नति का रास्ता साफ होगा।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

बैठक में ऑर्डर नंबर-14 को शीघ्र लागू करने की मांग भी उठाई गई। संघ ने दो वर्ष के राइडर के बाद तकनीकी कर्मचारियों को मिलने वाले हायर पे-स्केल का लाभ पुनः बहाल करने की मांग की। इसके अलावा लंबित डीपीसी फाइलों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार से अनुमोदित करवाने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया।

संघ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मामलों पर भी चर्चा की और कहा कि तकनीकी कर्मचारी संघ भविष्य में भी कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा।

इस अवसर पर संघ ने 14 जून को कुल्लू में प्रस्तावित कार्यसमिति बैठक की जानकारी भी बोर्ड प्रबंधन को दी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close