ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर : हिमाचल आएंगे केजरीवाल, सरदार भगवंत मान

6 अप्रैल को मंडी कार्यक्रम के लिए हामी भरी,

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आने वाले हैं। इसकी पुष्टि हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी ने की है।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी इस पुण्य देवभूमि हिमाचल प्रदेश में  अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री दिल्ली का 6 अप्रैल को मंडी कार्यक्रम के लिए हामी भरने पर कोटि कोटि धन्यवाद व स्वागत करती है।उनके साथ पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  सरदार भगवंत मान का भी तहे दिल से देवभूमि में स्वागत है।प्रदेश पार्टी प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल को केजरीवाल  व मान साहब हिमाचल के मंडी जिला मैं असंख्य लोगों के जनसेलाब के साथ रोड शो करेंगे व हिमाचल प्रदेश मैं आगामी विधानसभा चुनावों की नई नीव रखेंगे।उन्होंने कहा कि पवित्र देवभूमि मैं केजरीवाल  का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा जिसके लिए प्रदेश भर से असंख्य लोग अपनी भागीदारी सुनिचित करने वाले है।लंबे समय से प्रदेश की जनता केजरीवाल की राह देख रही थी ओर अब इंतज़ार खत्म होने की घड़ी आ गयी है जिसके साथ ही प्रदेश की राजनीति मैं बड़ी सुनामी आने वाली है जिसके चलते पूरा प्रदेश अब केजरीवाल मय होने वाला है।गौरव शर्मा ने कहा कि ये चुनाव सुनामी मंडी से होती हुई प्रदेश के12 ज़िलों मैं आगे बढ़ेगी और जनता को लंबे समय से जो परेशानियां झेलनी पड़ रही है उससे निजात दिलाएगी।केजरीवाल जी प्रदेश से जुड़े हर वर्ग के मुद्दों से भलीभांति वाकिफ है व उन सभी का निराकरण करने के लिए 6 तारिक को मंडी से उसकी शुरुवात करने जा रहे है।प्रदेश अन्य दल के बड़े नेता रैली से पहले व उस दिन आम आदमी पार्टी का दामन थामने के लिए आतुर है व पार्टी उनका स्वागत करती है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close