विविध

स्व. बाबूराम की याद में लांच किया कैलेंडर

-वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने पूर्व कर्मचारी नेता को किया समर्पित

No Slide Found In Slider.

 वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. बाबूराम शर्मा की याद में वर्ष 2024 का कैलेंडर लांच किया। महासंघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. बाबूराम शर्मा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए हिमाचल प्रदेश वन विभाग एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष प्रकाश बादल ने संगठन के एक साल पूरा होने पर स्व. बाबूराम शर्मा के कैलेंडर को प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन विभाग के प्रमुख राजीव कुमार के कर कमलों द्वारा विमोचन करवाया। वीरवार को जाइका वानिकी परियोजना मुख्यालय शिमला में सेवारत अधीक्षक ग्रेड-वन रमेश चंद ने इस कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान परियोजना के कर्मचारियों को कैलेंडर भी वितरित किए। गौरतलब है कि स्व. बाबूराम शर्मा ने वन विभाग में सेवाएं देते हुए हमेशा कर्मचारियों के हितों की बात की। कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उसका समाधान करवाने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। आज स्व. बाबूराम शर्मा को वन विभाग के विभिन्न विंग में सेवाएं दे रहे सभी कर्मचारी याद करते हैं। बताया गया कि स्व. बाबूराम शर्मा ने कर्मचारियों को उनका हक दिलवाने के लिए आंदोलन का रास्ता भी अपनाया था तो सफलता भी मिली थी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close