विविध

जिला अध्यक्षों व जिला संयोजकों की मार्फ़त इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश

No Slide Found In Slider.

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 4 मार्च को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चल रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश संयोजक इस अभियान की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में अभियान के लिए नियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारियों जिला संयोजकों के साथ साथ सभी जिलाध्यक्ष अपने जिलों व ब्लॉकों में आयोजित इस कार्यक्रम की रिपोर्ट देने को कहा गया हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

अभियान के प्रदेश संयोजक चेतराम ठाकुर ने बताया हैं कि सभी ब्लॉक अध्यक्षों को इस बाबत जिला अध्यक्षों व जिला संयोजकों की मार्फ़त इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर प्रदेश में हर शहर व हर गांव में राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के एकता व भाईचारे के संदेश को हर घर घर तक पहुंचाने का निश्चय किया है, जिसे प्रदेश में मार्च के अंत तक पूरा किया जाना हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कोई कोताही सहन नही होगी। उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम को निश्चित समय अबधि मे मार्च के अंत तक पूरा करने के पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ब्लॉकों में इस अभियान की धीमी गति की रिपोर्ट को कांग्रेस अध्यक्ष ने गम्भीरता से लेते हुए इस अभियान को जल्द पूरा करने को कहा हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close