ब्रेकिंग-न्यूज़

कांग्रेस विधायक बोले, चार जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा

अपने वोट से भाजपा को कोमा में पहुंचाएगी जनता : कांग्रेस

सातवें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल और मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा है कि चार जून के बाद भाजपा कोमा में होगी, क्योंकि जनता अपने वोट से उसे वहां पहुँचा देगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। भाजपा के पास 25 तथा कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं और सरकार पूर्ण बहुमत में है। वर्तमान सरकार को किसी प्रकार का कोई ख़तरा नहीं हैं और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार डंके की चोट पर अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। विधानसभा में अंक गणित कांग्रेस सरकार के पक्ष में है, इसलिए भाजपा नेता प्रदेश की जनता को भ्रमित करना बंद कर दें। चार जून को भाजपा के वेंटिलेटर पर पहुँचते ही, भाजपा नेताओं के लालच को जवाब मिल जाएगा।
नंद लाल और किशोरी लाल ने कहा कि भाजपा का नक़ाब प्रदेश की जनता के सामने से हट गया है और उनका लालची चेहरा सामने आ चुका है। दोनों ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में चारों सीटें और उपचुनाव की छह सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बड़े अंतर से विजयी होंगे। भाजपा ने धन-बल से वर्तमान प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास अवश्य किया था, जिसे असफल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार के विरुद्ध षड्यन्त्र रचने के लिए प्रदेश की जनता भाजपा को माफ़ नहीं करेगी और चुनाव में करारा जवाब देगी। आने वाले चुनाव में मतदाता भाजपा को वेंटिलेटर पर पहुँचा कर ही दम लेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बाग़ियों को टिकट देकर भाजपा ने यह बात साबित कर दी है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे उसी का हाथ है और भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की थी। कुर्सी के लालच में भाजपा नेता इतने अंधे हो गए हैं कि उन्हें बाग़ियों को पार्टी का टिकट देने से भाजपा के कार्यकर्ता की हताशा भी नहीं दिख रही है। भाजपा के भीतर विरोध का ज्वालामुखी धधक रहा है, जो कभी भी फट सकता है। इसलिए चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की हार निश्चित है, जिसे कोई नहीं टाल सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जन-बल से धन-बल की राजनीति को जवाब देगी। जनता की नजरों में भाजपा पूरी तरह से गिर चुकी है।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close