ब्रेकिंग-न्यूज़

शांता कुमार की सलाह पर चिंतन करें सत्ता के लोभी भाजपा नेता : पठानिया

भगवान राम के आदर्शों को भुलाकर सत्ता हथियाने की साज़िश कर रही भाजपा

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)
डिप्टी चीफ व्हीप केवल सिंह पठानिया ने भाजपा नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की सलाह पर चिंतन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का यह कथन बिल्कुल सही है कि सिर्फ राम मंदिर का निर्माण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को भुलाकर धन-बल और अन्य हथकंडे अपनाकर सत्ता हथियाने की साज़िशें रच रहे हैं। भाजपा को न नैतिकता की परवाह है और न ही भगवान राम के आदर्शों की, बल्कि उनके नेताओं सत्ता मोह में फँसे हैं।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जबकि भाजपा नेता मर्यादाओं को तार-तार कर घटिया स्तर की राजनीति पर उतारू हैं। आज भाजपा का दूर-दूर तक भगवान राम से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छह बाग़ियों और तीन निर्दलीयों का भाजपा में शामिल होना, इस बात की पुष्टि करता है कि सरकार गिराने की साज़िशों के सूत्रधार हिमाचल भाजपा के नेता हैं। भाजपा ने ही उन्हें हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन की सैर कराई और एक महीने तक उन्हें महँगे फाइल स्टार होटलों में ठहराने के लिए करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा नेता 9 पूर्व विधायकों को अपनी पार्टी में जोड़कर जश्न मना रहे हैं, नाटियां डाल रहे हैं लेकिन अपनी पार्टी में सुलग रही चिंगारी को वह देख कर भी अनदेखा कर रहे हैं। भाजपा नेता यह भी भूल रहे हैं कि लोकतंत्र में जनता-जनार्दन ही सर्वोपरी है। अंततः सभी को जनता की अदालत में जाना होगा और प्रदेश के मतदाता लोकतंत्र के साथ हुए इस भद्दे मज़ाक़ को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश के मतदाता सबक़ सिखाने को तैयार बैठे हैं और जनादेश का अपमान क़तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
डिप्टी चीफ व्हीप केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस के बागी आज उस भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए हैं, जिन्होंने प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में पेपरों की नीलामी हुई और पुलिस भर्ती पेपर लीक हुआ। आज भी भाजपा नेता महिलाओं को दी जाने वाले 1500 रुपए पेंशन को रुकवाने के प्रयास कर रहे हैं। भाजपा न केवल युवा और महिला विरोधी है, बल्कि हिमाचल विरोधी भी है। उन्होंने कहा कि जो बागी नेता अपनी मां समान कांग्रेस पार्टी के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे। आज वह सिर्फ और सिर्फ स्वार्थ सिद्धी के लिए पार्टी के ग़द्दार बनकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताक़त प्रदेश की जनता है और जनता का पूरा आशीर्वाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि जनता के स्नेह से वर्तमान सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी और भाजपा की कोई भी साज़िश कामयाब नहीं होगी।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close