विविध

मुख्यमंत्री ने हरित ऊर्जा राज्य पर आधारित डॉक्यूमेंटरी फिल्म भी जारी की

मुख्यमंत्री ने ‘माटी का सपूत’ वीडियो सांग जारी किया

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर शिमला में महादेव स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘माटी का सपूत’ वीडियो सांग जारी किया। इस गीत में प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण और हिमाचल के समग्र विकास के लिए किए गए प्रयासों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसमें सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों का भी बखूबी चित्रण किया गया है।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने महादेव स्टूडियो द्वारा तैयार लघु वृत्तचित्र ‘हरित ऊर्जा राज्य’ भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने निर्माता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोगों को सरकार की नवीन पहल व नवोन्मेषी प्रयासों की जानकारी प्राप्त होगी। वीडियो सांग का निर्माण मनोज गुप्ता और निर्देशन राजेश कुमार ने किया है जबकि योगेश मुकुल ने इसे स्वरबद्ध किया है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, नगर निगम के पार्षद, कांग्रेस नेता सुशांत कपरेट व वायस ऑफ शिमला प्रतिस्पर्धा की विजेता नेहा दीक्षित और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close