विविध

16 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय शिमला द्वारा 16 जनवरी, 2024 को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जो बैडमिंटन हाॅल चैड़ा मैदान में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेल पर्यटन विषय पर वाद-विवाद (3 से 4 मिनट) प्रतियोगिता, निबंध लेखन (10 मिनट) प्रतियोगिता, चित्रकला (1 घण्टा) प्रतियोगिता, देशभक्ति विषय पर समूह गान (5 से 7 मिनट) प्रतियोगिता तथा कढाई (1 घण्टा) प्रतियोगिता शामिल है। उन्होंने बताया कि चित्रकला व कढाई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने साथ रंग एवं ब्रश और कढाई में प्रयोग किया जाने वाला सामान भी साथ लाना होगा।
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को 2 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 0177-2803981 व 78764-20992 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close