गोवा में होने वाली 37वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के 176 खिलाड़ी एवं अधिकारी दल के डिप्टी शेफ-डी-मिशन होंगे सी.पी.आर.आई शिमला के विनोद कुमार

गोवा में होने वाली 37वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के 176 खिलाड़ी एवं अधिकारी दल के डिप्टी शेफ-डी-मिशन होंगे सी.पी.आर.आई शिमला के विनोद कुमार

विविध
No Slide Found In Slider.

गोवा में होने वाली 37वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के 176 खिलाड़ी एवं अधिकारी दल के डिप्टी शेफ-डी-मिशन होंगे सी.पी.आर.आई शिमला के विनोद कुमार।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

विनोद कुमार वर्तमान में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला में बतौर सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसियेशन द्वारा उनके डिप्टी शेफ डी मिशन की नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाई करते हुए, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. ब्रजेश सिंह ने उनको देश के इन प्रतिष्ठित खेलों में सेवाऐं देने एवं संस्थान का प्रतिनिधित्व इन खेलों में बतौर डिप्टी शेफ डी मिशन करने हेतू छुट्टी देकर शुभकामाओं सहित रिलीव कर दिया है। गौर तलब है कि विनोद कुमार ताइक्वांडो खेल के अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, रेफरी एवं ताइक्वांडो में 7th (सेवन डान) Dan Black belt सहित एन आई एस कोच और हिमाचल ओलंपिक के सदस्य भी हैं। उनके लम्बे अरसे से खेलों से जुड़े एवं अनुभवी होने पर उनकी नियुक्ति हुई है। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।
ज्ञात रहे इन खेलों में रमेश चौहान बतौर खिलाड़ी एवं अधिकारी दल के चीफ डी मिशन होंगे।

Deepika Sharma